सुबह खाली पेट दो लौंग चबाने के जबरदस्त फायदे क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:09

लौंग औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला है। आमतौर पर, लौंग का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लौंग हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लौंग में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लौंग का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। वैसे तो लौंग का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। कई लोग खाना बनाते समय लौंग का इस्तेमाल मसाले के तौर पर करते हैं। वहीं, कई लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए लौंग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अगर लौंग का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो इससे सेहत को और भी ज्यादा लाभ मिलते हैं। सुबह खाली पेट दो लौंग चबाकर खाने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। तो आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट लौंग खाने के फायदों के बारे में -

सुबह खाली पेट लौंग चबाने के फायदे -
1. सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज

सर्दी-खांसी में लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी को दूर करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट लौंग खाने से शरीर में गर्माहट बढ़ती है। इससे जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

2. मुंह की बदबू से छुटकारा

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट लौंग का सेवन करें। लौंग को चबाने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सांसों की बदबू और बैक्टीरियल समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।


3. पाचन दुरुस्त रहता है

सुबह खाली पेट दो लौंग चबाने से पाचन दुरुस्त रहता है। लौंग पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। लौंग में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट लौंग का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट में अल्सर जैसी समस्याएं दूर होती हैं।


4. इम्यूनिटी मजबूत होती है

सुबह खाली पेट लौंग खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। लौंग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। विटामिन सी से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, जिससे बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

5. दांत दर्द से छुटकारा

लौंग का सेवन करने से दांतों से सबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो दांत में दर्द को कम करने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चबाने से दांत में दर्द और साइनस की समस्या में काफी आराम मिलता है।
6. लिवर स्वस्थ रहता है

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लौंग का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट लौंग चबाने से लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info